रेवदर: रेवदर के कांडला हाईवे पर सानवाड़ा और सिरोड़ी के बीच हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, दो ट्रेलरों की जोरदार भिड़ंत
Reodar, Sirohi | Apr 27, 2026 रेवदर के कांडला हाईवे पर रविवार देर रात सनवाड़ा और सिरोड़ी के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो ट्रेलरों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में एक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा ओवरटेक करने के दौरान हुआ, जिससे दोनों वाहनों के बीच भीषण टक्कर हो गई।