फरीदपुर: फरीदपुर में ईद की नमाज के बाद गले मिले लोग, मस्जिदें अमन-चैन की दुआओं से गूंज उठीं
फरीदपुर में बकरीद का त्योहार गुरुवार को पूरे अकीदत और परंपरागत तरीके से मनाया गया। सुबह से ही लोग नए कपड़े पहनकर ईदगाहों और मस्जिदों की ओर पहुंचने लगे। ईदगाह और जामा मस्जिद समेत विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की गई, जहां मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए खास दुआएं मांगी गईं। शहर इमाम ने अपने खुत्बे में बच्चों को दीनी और दुनियावी तालीम देने पर जोर