अनूपगढ़: गाँव 22ए रोड पर पुलिस ने एक व्यक्ति को 12 बोर के जिंदा करतूत के साथ किया गिरफ्तार
अनूपगढ़ पुलिस ने गांव 22 ए रोड पर नाकाबंदी के दौरान अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 12 बोर के एक जिंदा कारतूत सहित गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ईश्वर जांगिड़ ने आज गुरुवार सुबह 10:30 बजे बताया कि आरोपी सलीम पुत्र सरदारू खान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ अनूपगढ़ पुलिस थाने में आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।