सुपौल से इस वक्त की बड़ी और बेहद दुखद खबर सामने आई है।
नवरात्र के दौरान नौ दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली एक महिला की अचानक मौत हो गई।
मामला सुपौल के त्रिवेणीगंज का बताया जा रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक, महिला ने नवरात्र के पहले दिन से मंदिर परिसर में छाती पर कलश रखकर लगातार नौ दिनों तक पूजा-अनुष्ठान किया।
मंगलवार को अनुष्ठान पूरा होने के बाद वह अपने घर लौटीं। इसके बाद देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। बुधवार सुबह सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिजन उन्हें त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टर के अनुसार, शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन या हृदय संबंधी समस्या संभावित कारण हो सकते हैं। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
नौ दिनों की साधना के बाद हुई इस अचानक मौत से परिवार और इलाके में शोक का माहौल है।
#SupaulNews #Triveniganj #BiharNews #Supa
Purnia East, Purnia | Oct 22, 2026