गायघाट: बेरुआ में केंद्रीय मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की, एसआईटी जांच का भरोसा दिया
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बेरुआ गांव में हुए प्रॉपर्टी डीलर गोलीकांड के बाद केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी शनिवार दोपहर करीब दो बजे में मृतक प्रभाकर सिंह के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और गहरी संवेदना व्यक्त की। मंत्री ने कहा कि प्रशासन इस मामले को लेकर गंभीर है