टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले में कांबिंग गश्त की गई। इस गश्त में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना क्षेत्र के 327 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। कांबिंग गश्त के दौरान पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यवाहियां की गई।