गोवर्धन: समाजसेविका तमन्ना किन्नर ने परिक्रमार्थियों को बांटा बादाम मिल्क, दुआएं देने वाले हाथों की अनूठी सेवा
परिक्रमार्थियों की सेवा के लिए समाजसेवी भी दिल खोलकर आगे आ रहे हैं।इन्हीं समाजसेवियों के बीच गोवर्धन में सेवा की एक ऐसी अनूठी और दिल को छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। शेरगढ़ क्षेत्र की जानी-मानी समाजसेविका तमन्ना किन्नर गिरिराज जी के धाम पहुंचीं, जहां उन्होंने परिक्रमार्थियों को बादाम मिल्क वितरित किए