सदर: फर्जी नियुक्ति पत्र बनाकर नौकरी दिलाने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार
Sadar, Lucknow | Jun 22, 2026 लखनऊ के विकासनगर थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सर्वेयर पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवकों से धनराशि वसूली और फर्जी नियुक्ति पत्र व कूटरचित ई-मेल आईडी बनाकर उन्हें गुमराह किया। मामले में बरेली निवासी दिलशाद हुसैन की शिकायत पर वर्ष 2024 में मुकदमा दर्ज किया गया था।