हरदोई: एसपी ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी कैमरों को चेक किया,दिए आवश्यक निर्देश
Hardoi, Hardoi | Aug 22, 2024 एसपी नीरज जादौन ने कल से शुरू हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी कैमरों को चेक किया।बता दें कि कल यानी 23, 24, 25, 30, 31 अगस्त को आयोजित होने वाली "उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2023" को शांतिपूर्ण,नकल विहीन एवं सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत एसपी केंद्रो का निरीक्षण किया।