हरदोई: खजोहना गांव के निकट पैदल खेत जा रहे किसान को बाइक सवार तीन लोगों ने मारी टक्कर,गंभीर घायल,एसपी से की शिकायत
Hardoi, Hardoi | Aug 22, 2024 कछौना थाना क्षेत्र के खजोहना गांव निवासी बेचेलाल अपने खेत पर पैदल जा रहे थे की तभी गांव के ही निकट बाइक सवार तीन लोगों ने बेचेलाल को टक्कर मार दी जिसमें बेचेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए परिजनों ने घायल बेचेलाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।घायल बेचेलाल ने बताया कि पुलिस से शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने बाइक सवार तीन लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की।