हरदोई: शहर के निजी अस्पताल में विवाहिता की मौत,मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर लापरवाही का लगाया आरोप
Hardoi, Hardoi | Aug 22, 2024 कोतवाली शहर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई।मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली देहात क्षेत्र के खेतुई गांव निवासी लालू की पत्नी रिंकी ने अभी कुछ दिन पहले एक नवजात बच्चे को जन्म दिया था।