हरदोई: डीएम ने कलेक्ट्रेट में बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा कल से 11 केंद्रों पर दो पालियों में होगी, सभी व्यवस्थाएं पूर्ण
Hardoi, Hardoi | Aug 22, 2024 डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट में बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा कल से 11 केंद्रों पर दो पालियों में होगी। परीक्षा की सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गईं हैं।शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत तत्काल प्रभाव से 20 अगस्त से 20 सितम्बर 2024 तक के लिए जनपद में धारा-163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत निषेधाज्ञा लागू की जाती है।