होशंगाबाद नगर: माखन नगर विधायक ने भोपाल में जल संसाधन मंत्री से मुलाकात कर क्षेत्रीय विकास कार्यों पर चर्चा की
माखननगर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह मंगलवार को भोपाल में जल संसाधन मंत्री के निवास कार्यालय पहुंचकर सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक ने क्षेत्र में चल रही आवश्यक परियोजनाओं और विकास कार्यों को गति देने को लेकर मंत्री से बातचीत की।