बाड़ी: बाड़ी क्षेत्र के गांव तिलुआ के अड्डा में आर्थिक तंगी व कर्ज से परेशान व्यक्ति ने की खुदकुशी, पीपल के पेड़ से लटका मिला
Bari, Dholpur | Aug 1, 2026 बाड़ी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के तिलुआ के अड्डा पर पीपल के पेड़ पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला है। मृतक की पहचान भदौरिया पाड़ा निवासी 50 वर्षीय पप्पू पुत्र छुट्टली खां के रूप में हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पप्पू आर्थिक तंगी और स्वयं सहायता समूहों से लिए गए कर्ज के कारण मानसिक तनाव में था। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद बाड़ी कोतवाल