लैलूंगा: लैलूंगा में नशे के खिलाफ 'जनता का बुलडोजर', बाइक रैली से गूंजा शहर, मेडिकल संघ ने लिया बड़ा संकल्प
लैलूंगा में “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” अभियान के तहत भव्य बाइक रैली निकाली गई। स्वास्थ्य विभाग और औषधि विक्रेता संघ के संयुक्त प्रयास से निकली इस जागरूकता रैली में मेडिकल संचालकों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अटल चौक में समापन के दौरान नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया गया।