कैराना: कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री पर प्रदूषण का आरोप, ग्रामीणों ने शुरू किया धरना
Kairana, Shamli | Oct 20, 2026 कैराना तहसील क्षेत्र के गांव कंडेला में बस स्टॉप के निकट कंडेला, हिंगोखेड़ी और शेखूपुरा के ग्रामीणों ने औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री से प्रदूषण फैलने का आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री से वायु प्रदूषण फैल रहा है। इसके साथ ही जल भी प्रदूषित हो रहा है। आरोप है कि शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।