चूरू: चूरू को जल्द मिलेगी 12 नई रोडवेज बसों की सौगात, जयपुर-झुंझुनूं रूट पर बढ़ेंगी ट्रिप
Churu, Churu | Jun 28, 2025 रोडवेज से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। जल्द ही चूरू डिपो को नई रोडवेज बसों की सौगात मिलने वाली है। मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, अगले दो महीने में राजस्थान रोडवेज को करीब 500 नई बसें मिलने की संभावना है, जिनमें से चूरू डिपो को प्राथमिकता के आधार पर 10 से 12 नई बसें अलॉट की जा सकती हैं।