चूरू: चूरू के सोमासी गांव में समता न्याय मंच का जन संवाद कार्यक्रम आयोजित, महिला अधिकार और सरकारी योजनाओं पर हुई चर्चा
Churu, Churu | Jun 28, 2025 चूरू जिले के सोमासी गांव में शनिवार को एक महत्वपूर्ण जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कोरो इंडिया के सहयोग से समता न्याय मंच द्वारा आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रमुख एडवोकेट सुनील मेघवाल झारिया ने की। कोरो इंडिया से सीमा जांगिड़ और हेमलता कांसोटिया ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।