सत्तर कटैया: बिहरा निवासी पूर्व पार्षद की सास इंग्लिश देवी के निधन पर उनके घर जाकर सांसद दिनेश चन्द्र यादव ने जताई संवेदना
पूर्व जिला पार्षद बिहरा गांव निवासी पूनम देव की सास इंग्लिश देवी का चार दिन पूर्व निधन हो गया था। निधन की जानकारी मिलने पर सांसद दिनेश चन्द्र यादव ने बिहरा पहुंचकर पूर्व पार्षद सहित परिवार के लोगों को इस दुख की घड़ी में सांत्वना दिया। सांसद के साथ जदयू नेता अंजूम हुसैन, घनश्याम चौधरी, रणजीत सिंह बबलू, उपेंद्र दास सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।