बांका: कसबा पंचायत के गांव से शादी के इरादे से युवती का अपहरण, मुंगेर जिले के युवक के खिलाफ मामला दर्ज
Banka, Banka | Nov 6, 2024 कसबा पंचायत के एक गांव से शादी के नियत से युवती का अपहरण कर लिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित परिजनों के द्वारा पहले तो काफी खोजबीन की गई। किंतु युवती का सुराग पता नहीं चलने पर पीड़ित परिजन बुधवार की दोपहर 12:00 बजे थाना पहुंचकर मुंगेर जिला के खैरा डोराय गांव के युवक निर्मल सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।