ब्यौहारी: आकाशीय बिजली से बुआ-भतीजी की मौत, महिला घायल
पपौंध थाना क्षेत्र स्थित ओदारी गांव में महुआ की डोरी बीनने गई बुआ-भतीजी पर आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में इत्तोबाई गोंड (50) और उनकी 8 वर्षीय भतीजी सफीना सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शनिवार दोपहर एक बजे से शुरू कर दी है।