कोंडागांव: मजदूर दिवस पर मसोरा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, श्रमिकों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर ग्राम पंचायत मसोरा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें श्रमिकों, किसानों और महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। शिविर में समान वेतन, न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, ई-श्रम पंजीयन व आयुष्मान योजना सहित विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई। महिला श्रमिकों के लिए विशेष सत्र भी आयोजित किया गया।