श्री धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/लाइन्स द्वारा पुलिस लाइन्स का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर की साफ-सफाई, अनुशासन, अभिलेखों के संधारण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने तथा कार्यों के प्रभावी एवं समयबद्ध निष्पादन के निर्देश भी दिए गए।
@Uppolice