लेस्लीगंज: कमलकेडिया में नवरात्रि पर निकली कलश यात्रा, रुद्र कुमार शुक्ला हुए शामिल
नीलांबर-पीतांबरपुर (पलामू)। नवरात्रि की सप्तमी के अवसर पर नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के कमलकेडिया गांव में दुर्गा पूजा समिति की ओर से कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अमानत नदी से जल भरकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में पांकी विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष रुद्र कुमार शुक्ला शामिल हुए। का