घाघरा: घाघरा भास्कर एजुकेशनल एकेडमी में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, बीडीओ हुए शामिल
Ghaghra, Gumla | Dec 26, 2025 घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित भास्कर एजुकेशनल एकेडमी परिसर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ दिनेश कुमार, दिशा समिति के सदस्य अनिरुद्ध चौबे, विद्यालय के निदेशक नितेश रंजन भास्कर सहित अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।