मंदसौर: भाजपा कार्यालय के सामने भाजपा नेता से तीन आरोपियों ने की मारपीट, कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया
मंदसौर जिला भाजपा कार्यालय के सामने भाजपा नेता घनश्याम राठौर के साथ तीन लोगों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है,मामूली बात को लेकर आरोपी जाफर और उसके दो साथियों ने घनश्याम पिता गणपतलाल राठौर निवासी करनाखेड़ी के साथ मारपीट की,घटना में भाजपा नेता घायल हुए हैं, पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी,