राजातालाब: गद्दोपुर गांव में महिला से मारपीट के मामले में तीन लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
गद्दोपुर गांव में महिला से मारपीट, तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र अंतर्गत गद्दोपुर गांव में बुधवार सुबह एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गांव निवासी विवेक यादव ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी मां रामावती देवी के साथ गांव के ही रहने वाले भीम यादव, अवधेश और जय हिंद ने मिलकर मारपीट की।