महोबा: मुरानी गांव में सगे भाइयों के बीच हुई मारपीट, दोनों को गंभीर हालत में रेफर किया गया
Mahoba, Mahoba | Apr 29, 2026 सगे भाइयों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। मानसिक तनाव के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई पर हमला कर दिया, जिसके बाद दोनों में जमकर मारपीट हुई। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।