मिर्ज़ापुर: गोतवा गांव में खेत के पीलर टूटने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट का वीडियो वायरल, एक पक्ष से 5 लोग घायल
कछवा थाना क्षेत्र के गोतवा गांव में खेत में पीलर टूटने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एक पक्ष से विवेकानंद ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोग धारदार हथियार, लाठी डंडे से लैस होकर उन पर हमला कर दिए। उनके तरफ से कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कछवा कोतवाली में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।