कोचाधामन,पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने डेरामारी पंचायत में मुख्यमंत्री ग्रामीण संपर्क योजना के तहत निर्माणाधीन सड़क का दौरा किया। ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत मिलने पर उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ स्थल का निरीक्षण किया और स्थिति की जानकारी ली। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता से बातचीत की गई। अभियंता ने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य का जल्द निरीक्षण कर ग्रामीणों की शिकायतों का निराकरण किया जाएगा तथा गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित किया जाएगा।