शाहगंज: खेतासराय पुलिस की कार्रवाई में पांच वारंटी समेत छह आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खेतासराय पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच वारंटियों और एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में की गई।