बांका: भागलपुर-हंसडीहा मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम
Banka, Banka | Apr 15, 2026 भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग पर मंगलवार की रात 11 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक की टक्कर से करीब 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया और मुआवजा व कार्रवाई की मांग करने लगे।जानकारी के अनुसार, जवाईचक गांव निवासी नेवालाल पासवान की पत्नी चुन्नी देवी स्थानीय माधुरी अगरबत्ती कंपनी में कार्यरत थीं।