कांके: रांची समेत झारखंड के कई इलाकों में 26 सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर
Kanke, Ranchi | Sep 21, 2026 रांची समेत झारखंड के कई इलाकों में 26 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा। सोमवार सुबह करीब आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से झारखंड में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 21 से 26 सितंबर तक झारखंड में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है