अनूपपुर: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान
अनूपपुर। तहसील जैतहरी के ग्राम क्योंटार निवासी श्री रामप्रसाद राठौर मंगलवार करीब 1 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित समस्या एवं राशि नहीं मिलने की शिकायत प्रशासन के समक्ष रखी। किसान ने मामले में उचित जांच कर जल्द निराकरण की मांग की है।