प्रतापगढ़: बाबा बेलखरनाथ धाम सई नदी में स्नान करने गया युवक नदी के गहरे पानी में डूबा, तलाश में जुटे स्थानीय गोताखोर एवं पुलिस
प्रतापगढ़ जनपद के नारायणपुर चौबेपुर गांव निवासी लालचंद्र गौतम का 18 वर्षीय पुत्र नितिन रविवार सुबह लगभग 11 बजे बेलखरनाथ धाम पर दर्शन पूजन करने गया था। जलाभिषेक तथा दर्शन पूजन के पूर्व वह धाम स्थित सई नदी में स्नान करने गया। इसी दौरान वह स्नान करते समय पुल के नीचे पहुंचा तो अचानक गहरे पानी में समा गया। हल्ला गुहार पर जुटे आस पास के लोगों की सूचना पर मौके पर प