नैनीताल: कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों का नियमितीकरण की मांग को लेकर संयुक्त कर्मचारी महासंघ का प्रदर्शन 203वें दिन जारी
संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 203 वे दिन भी जारी रहा।महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि आज उनके नेतृत्व में पर्यटक आवास गृह के कर्मचारियों ने मानसरोवर यात्री वाटिका में पौधारोपण किया।