नैनीताल: गोखरपुर के पास निर्माणाधीन भवन की सुरक्षा दीवार महिला मजदूरों पर गिरी, एक की हुई मौत
गोरखपुर के पास गुरुवार शाम साढ़े चार निर्माणाधीन भवन की सुरक्षा दीवार महिला मजदूरों के ऊपर गिर गई। मलबे के नीचे फंसी तीन महिलाओं को स्थानीय लोगों और पुलिस ने मशक्कत के बाद बाहर निकालकर भीमताल सीएचसी पहुंचाया। जहां एक महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल एक महिला को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। मामले में फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।