नैनीताल: डीएसए मैदान में फुल ड्रेस परेड का हुआ पूर्वाभ्यास
गणतंत्र दिवस को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।पुलिस ने परेड की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए फुल ड्रेस परेड का पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान अग्निशमन विभाग की ओर से पानी से बनाया गया तिरंगा आकर्षण का केंद्र रहा। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार करीबन 12:30 डीएसए मैदान में फुल ड्रेस परेड का पूर्वाभ्यास किया गया