कोटपूतली: कोटपूतली में मंदिर परिसर से ट्रांसफार्मर चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Kotputli, Alwar | May 5, 2026
कोटपूतली के प्रागपुरा थाना क्षेत्र के बड़नगर स्थित ज्ञान दास जी मंदिर परिसर से चोर ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए। बदमाशों ने ट्रांसफार्मर खोलकर उसमें से कॉपर, एल्यूमिनियम और तेल निकाल लिया। सुबह घटना का पता लगने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर बिजली विभाग के अधिकारी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।