मिर्ज़ापुर: महानंदा एक्सप्रेस की छत पर चढ़ा अज्ञात युवक ओएचटी से झुलस गया, मिर्जापुर रेलवे स्टेशन का वीडियो हुआ वायरल
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर महानंदा एक्सप्रेस की छत पर चढ़ा युवक ओएचटी की चपेट में आने से झुलस गया। शुक्रवार की रात 8:00 बजे महानंदा एक्सप्रेस मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पहुंची थी, अज्ञात युवक ट्रेन की छत पर चढ़ गया। लेकिन ओएचटी की चपेट में आने से जुलूस कर ट्रेन की छत पर ही गिर पड़ा। कुछ देर तक वह छटपटाता रहा। इसके बाद वह नीचे गिर पड़ा। जीआरपी और आरपीएफ पहुंची।