हज़ारीबाग: सहायक प्रशिक्षण केंद्र सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप में राजेश कुमार ने महानिरीक्षक के तौर पर पदभार संभाला
राजेश कुमार महानिरीक्षक ने सहायक प्रशिक्षण केंद्र सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप हजारीबाग में महानिरीक्षक के तौर पर पदभार ग्रहण करने के पश्चात आज कमान सम्भाल ली है । राजेश कुमार का जन्म सन 1965 में हुआ तथा सीमा सुरक्षा बल में 15 मई 1989 को सीधे सहायक कमांडेंट के पद पर भर्ती हुए ।