सासनी: कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने जहरीला प्रदूषण फैलाने वाली टायर फैक्ट्रियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग जिला प्रशासन से की
Sasni, Hathras | Apr 11, 2026 जनपद हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के इगलास रोड एवं रुहेरी से रघनियां रोड पर टायर जलाकर तेल निकालने वाली दो फैक्ट्रियां क्षेत्र में गंभीर पर्यावरण संकट पैदा कर रही हैं। इन फैक्ट्रीयों से भारी मात्रा में निकल रही कालिख, कार्बन और जहरीला धुआं आसपास की फसलों, पेड़ पौधों, घर-आंगन तथा आम जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है।