बहराइच: कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे फुटकर खाद विक्रेता संघ के पदाधिकारियों ने 10 सूत्री मांगों का मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
जिले में शनिवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे फुटकर खाद विक्रेता संघ के पदाधिकारीयो ने 10 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौपा है। जिसकी जानकारी देते हुए पदाधिकारीयो बताया कि 10 सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौपा गया है। मांग है कि रैक प्वाइन्ट पर थोक विक्रेता रेट सूची डिस्पले बोर्ड लगवाये जिससे रिटेलरों को सही रेट का पता चल सके।