बहराइच: रिसिया मोड निवासी युवक ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर चौकीदारी के लिए आवेदन के 6 माह बाद नौकरी न मिलने की की शिकायत
जिलाधिकारी कार्यालय शनिवार को पहुंचे रिसिया मोड निवासी युवक ने एक शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि उसने 6 माह पूर्व चौकीदारी करने के संबंध में एक आवेदन किया था। लेकिन अब तक उसे चौकीदारी की नौकरी नहीं मिली है। वह लगातार पिछले 6 माह से दौड़ रहा है। ऐसे में आज वह जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचा है जहां उसने एक शिकायती पत्र दिया है।