जोधपुर: रेलवे स्टेशन रोड पर एक गेस्ट हाउस में महिला से हुआ था दुष्कर्म, पीड़िता ने उदय मंदिर थाने में केस दर्ज करवाया
जोधपुर में एक युवती ने नामजद आरोपी के खिलाफ रेलवे स्टेशन रोड पर एक गेस्ट हाउस में बुलाकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज उदय मंदिर थाने में कराया है। थाने में दी रिपोर्ट में पाली निवासी एक महिला ने बताया कि उसके पड़ोस में ही रहने वाला युवक उसको जोधपुर लेकर आया और यहां पर स्टेशन रोड स्थित इंद्रा गेस्ट हाउस में लेकर गया वहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।