मुरहू: चलकद के बारूडीह नीमटोला में दो घरों में आग लगने से सामान जलकर राख हो गया
Murhu, Khunti | Apr 27, 2025 अड़की प्रखंड के मदहातू पंचायत अंतर्गत चलकद के टोला बारूडीह नीमटोला में 26 अप्रैल की रात घर में आग लग गई और घर समेत सारे सामान जलकर राख हो गए। इस गांव के कल्याण सोय की शादी मुरहू के हेसेल गांव की युवती से 30 मई को होने वाली थी। तैयारियां पूरी हो चुकी थी। इसी बीच घर में आग लगी, जिसके चपेट में आने से कल्याण सोय और उनके बड़े भाई जीदन सोय का घर जलकर राख हो गया।