मोदननगंज प्रखंड के शिव मंदिर परिसर में बुधवार को बिहार प्रदेश ठठेरा संघ के बैनर तले एक प्रखंड स्तरीय बैठक की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अरुण प्रसाद समेत संघ के कई पदाधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर बैठक में ठठेरा संघ के राजनीतिक हिस्सेदारी पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।