बिंदकी: बिंदकी के निकट एक होटल में पुलिस ने रात में की छापेमारी, अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत चार पर मुकदमा दर्ज
फतेहपुर जनपद के बिंदकी के निकट एक होटल में सोमवार तथा मंगलवार की मध्य रात को पुलिस क्षेत्राधिकारी अपराध प्रगति यादव, एएचटी थाना प्रभारी गिरेंद्र पाल सिंह व बिंदकी कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह ने छापेमारी की कार्रवाई की। एक महिला तथा तीन लड़के देखे गए। दो लड़के फरार हो गए। सोमवार तथा मंगलवार की मध्य रात 1 बजे अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम का मुकदमा दर्ज हुआ।