सरायपाली: सरायपाली में राष्ट्रीय नशामुक्ति अभियान का जोरदार शुभारंभ, पुलिस बाइकर्स का भव्य स्वागत
महासमुंद जिले के सरायपाली में राष्ट्रीय नशामुक्ति अभियान का शुभारंभ हुआ। ओडिशा से आए 7 पुलिस बाइकर्स का जोरदार स्वागत किया गया। आगामी 31 अक्टूबर को गुजरात के एकतानगर में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर नशामुक्त भारत के लिए बहु-राज्यीय रैली होगी।