मिर्ज़ापुर: सपा के जिंदा फूंकने वाले बयान पर करणी सेना और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने एसपी से मुकदमा दर्ज करने की मांग की
करणी सेना और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने सोमवार की सुबह 11:00 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी सोमेन बर्मा को पत्र सौंपा और मांग किया कि जिंदा फूंकने वाले बयान पर सपा नेताओं पर मुकदमा दर्ज किया जाए। कहा कि सपा नेताओं ने जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर पुतला दहन करने की कोशिश करने वालों को जिंदा फूंकने का भड़काऊ बयान दिया था।